{"_id":"5772074c4f1c1bc97379bd6c","slug":"explosive-recovered-by-army-in-uri-sector-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर बम से कारवां ए अमन बस को उड़ाने की साजिश नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर बम से कारवां ए अमन बस को उड़ाने की साजिश नाकाम
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
संकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में एलओसी पर कारवां-ए-अमन बस को कंटेनर बम (आईईडी) से उड़ाने की साजिश को सेना ने नाकाम कर दिया। जवानों ने 24 किलो की चार आईईडी बरामद की हैं।
विज्ञापन
यह बम एलओसी के करीब उस सड़क के पास ही जंगल में रखे गए थे जिस पर से कारवां-ए-अमन बस और एलओसी ट्रेड वाले ट्रक गुजरते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसे बस को निशाना बनाने के लिए रखा गया था। माना जा रहा है कि भारत-पाक के बीच के तनाव को और बढ़ाने की साजिश के तहत ऐसा किया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एलओसी के करीब मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) और सेना की 4 जैकएलआई के जवानों ने चार आईईडी बरामद कीं। इनका वजन छह किलो प्रति आईईडी था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आतंकियों ने प्लास्टिक एक्सप्लोसिव को प्लास्टिक के बक्सों में इलेक्ट्रिक सर्किट के साथ जोड़ा था, ताकि सुरक्षा बल इन्हें न ढूंढ सकें। लेकिन, एमआई के सतर्क जवानों ने समय रहते इन बमों को ढूंढ निकाला और आतंकियों के मंसूबों को विफल कर दिया।