{"_id":"5c7bfc47bdec2273875d695d","slug":"explosions-in-pulwama-district-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस उपाधीक्षक के आवास पर दागा ग्रेनेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस उपाधीक्षक के आवास पर दागा ग्रेनेड
Sun, 03 Mar 2019 09:39 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में रविवार शाम को संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस उपाधीक्षक के आवास पर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड आवास के बाहर ही गिरकर फट गया। घटना के बाद आतंकी भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि धमाके की एक आवाज सुनी गई। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या हुआ है। हालांकि, पुलिस ने हमले से इनकार करते हुए कहा है कि धमाके की आवाज जरूर सुनी गई है। पुलिस तथ्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के संगम क्षेत्र में गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पुलवामा के मलंगपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने देर शाम कासो चलाया। आतंकियों का कोई सुराग न मिलने पर इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन