{"_id":"2f217c9550326d39af7b5a7f9ac10c51","slug":"explosion-in-shop-salesman-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान में धमाका, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान में धमाका, एक घायल
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Wed, 02 Mar 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को एक पेय पदार्थ की दुकान में अचानक विस्फोट हो गया। इसमें दुकान का सेल्समैन गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल देर रात पुलवामा से तीस किमी दूर चटपोरा गांव में एक कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान की दुकान में विस्फोट हो गया। जिसमें दुकान का सेल्समैन फिरदैस अहमद मीर गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मार दुकान में सेल्समैन के रुप में काम करता था। हादसे के बाद तुरंत उसे पुलवामा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिरदौस की गंभीर हालत को देखते हुए। उसे इलाज के लिए सौरा मेडिकल इंस्टिट्यूट के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अभी तक दुकान के अंदर हुए विस्फोट का कारणों का पता नहीं चल सका है। इस हादसे के बाद केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।