{"_id":"5db32b5c8ebc3e93c734d670","slug":"explosion-in-jammu-military-area-explosion-while-separating-artillery-shell","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के सैन्य इलाके में धमाका, आर्टिलरी शेल को अलग करते समय हुआ विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के सैन्य इलाके में धमाका, आर्टिलरी शेल को अलग करते समय हुआ विस्फोट
Fri, 25 Oct 2019 10:35 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में कालूचक के सैन्य क्षेत्र के पास एक कबाड़ की दुकान में शुक्रवार दोपहर जोरदार धमाके से सनसनी मच गई। धमाका होने से लोग भी दहशत में आ गए। सेना के जवानों ने भी पोजीशन ले ली। बाद में पता चला कि धमाका एक कबाड़ की दुकान में हुआ है। धमाके की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
रमेश कुमार की कबाड़ की दुकान है। उसके पास इस्तेमाल हो चुका एक आर्टिलरी शेल आया हुआ था। यह शेल टैंक में इस्तेमाल होता है। इस्तेमाल शेल का कुछ हिस्सा कबाड़ी के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
शुक्रवार दिन को इस शेल को अन्य कबाड़ से अलग किया जा रहा था। हथोड़ी से जोर से प्रहार किया गया तो इससे जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही अफरा तफरी मच गई।
गनीमत रही कि विस्फोट से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची तो कबाड़ी से घटना के बारे जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
कबाड़ी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मौके से जांच के जरूरी सबूत जुटाए हैं। वहीं इस तरह से रिहायशी इलाके में धमाका होने से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल कबाड़ी की दुकान पर पहुंच गए।