{"_id":"5a5f9bdd4f1c1b1d368b501f","slug":"explosion-in-dozens-of-landmines-in-mendhar-poonch-due-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: PoK से आई आग से दर्जनों बारूदी सुरंगों में हुआ धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: PoK से आई आग से दर्जनों बारूदी सुरंगों में हुआ धमाका
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा के उस पार से आई आग ने मेंढर तहसील के सोनागली क्षेत्र के जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घुसपैठ को रोकने के लिए बिछाई गई दर्जनों बारूदी सुरंगें फट गईं। इनके धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
इस कारण कारण क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है। वहीं सोना गली में लगी आग के कारण लाखों रुपये की वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग के रेंज अधिकारी अजमत हुसैन शाह ने पुष्टि करते हुए बताया कि सोना गली क्षेत्र में वन विभाग के कम्पार्ट नंबर 138, 139, 144 व 115 को नियंत्रण रेखा के उस पार से आई आग ने अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं। वीरवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया जाएगा। सोना गली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम नियंत्रण रेखा के उस पार से लगाई गई आग ने वन क्षेत्र को चपेट में ले लिया। इस कारण घुसपैठ को रोकने के लिए बिछाई गईं दर्जनों सुरंगें फटने लगीं।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही सैन्य और वन विभाग के कर्मचारी आग को काबू करने में जुट गए। आग को बुझाने में कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। गौरतलब है कि पाक सेना की तरफ से जब-तब आतंकियों की घुसपैठ कराने को लेकर उस पार आग लगाई जाती है, ताकि नियंत्रण रेखा पर बिछाई गई बारूदी सुरंगें नष्ट हो सकें।