फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Explained the problems of electricity, water, hospital in block day

ब्लाक दिवस में बिजली, पानी अस्पताल की समस्याएं बताई

विज्ञापन
Explained the problems of electricity, water, hospital in block day
ब्लाक दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। ब्लॉक दिवस का आयोजन बुधवार को एडीसी की देखरेख में आयोजित किया गया। इसमें इलाके के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ कई लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लोअर भड्डू पंचायत के सरपंच ने प्रवीण रैना ने एडीसी से पंचायत में बिजली के नए पोल लगाने की मांग की। देवलत पंचायत के सरपंच शमशेर सिंह ने गांव में पेश आने वाली पेयजल की समस्या से अधिकारी को अवगत करवाया और टडी सड़क पर गिरे मलबे को उठाने की मांग की। कोटी गांव के निवासी ने स्कूल का दर्जा बढ़ाने के साथ पुरानी इमारत की मरम्मत करवाने को कहा।
बैठक में मौजूद बगगन ब्लॉक की अध्यक्ष निशा देवी ने अधिकारी को भूजल विभाग से इलाके में खराब पड़े 4 हैंडपंपों को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की तो बिलावर रूरल पंचायत के नायब सरपंच सतीश कुमार ने सुकराला गांव में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए टीकाकरण केंद्र खोलने की मांग की। बिलावर ब्लॉक के चेयरमैन अशोक कुमार ने अधिकारी को अवगत कराया के जल शक्ति विभाग के फील्ड स्टाफ की लापरवाही के चलते इलाके में पेयजल संकट गहराने लगा है उन्होंने अधिकारी से इस संबंध में संज्ञान लेने की मांग की। एडीसी ने बैठक में मौजूद जल शक्ति विभाग बिजली विभाग और अन्य कई विभाग के अधिकारियों को लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए और लोगों को आश्वासन दिया के जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब से आने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट करवाएं
बसोहली। ब्लॉक दिवस का आयोजन एडीसी बसोहली तिलक राज थापा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें एडीसी ने बिजली-पानी, सड़क-स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सभी को सचेत रहने को कहा। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी से पंजाब से अटल सेतु पार कर जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने वाले सभी को कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने थाना प्रभारी सिकंदर सिंह चौहान को बसोहली-कठुआ और बसोहली-बनी सड़क मार्ग पर वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाने को कहा। बताया कि कोरोना महामारी के बाद भी वाहनों में तय संख्या से ज्यादा यात्रियों को भरा जा रहा है। जल शक्ति विभाग को पूरे क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए, और यह भी कहा कि जिस क्षेत्र में जल शक्ति की पाइप लाइनों में लीकेज है उसे ठीक किया जाए। लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाए। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से धार्मिक स्थलों के लिए शौचालय बनाने को कहा, जिससे की इसका फायदा श्रद्धालुओं को मिल सके।

पलासी पंचायत से आए कमल किशोर ने एडीसी के सामने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की लिस्ट में कई लोगों के नाम गायब होने की बात बताई। एडीसी ने खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा को गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया और उसका लाभ के बारे में लोगों को जागरूक करने को कहा। बारड की महिलाओं ने पानी की परेशानी के बारे में अपनी बात रखी। एडीसी ने कहा कि वह वार्ड का निरीक्षण कर इसकी जांच करेंगे। धार महानपुर ब्लाक के धार झेंखर मे पीएचसी की इमारत की मंजूरी मिलने के बाद भी नहीं बनने का मुद्दा उठा। लोक निर्माण विभाग के एक्सइएन ने बताया कि जिस जगह के लिए प्लान बनाया गया है वहां पर इमारत बनाना बहुत मुश्किल है। एडीसी ने टीम गठित कर इस समस्या को हल करवाने के निर्देश दिए। नवरात्र पर्व को लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं को सुचारु रखने के निर्देश दिए। पुजारियों को निर्देश दिए गए कि कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने के साथ ही धार्मिक आयोजन किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed