{"_id":"67afaca9b94b0860a90fb95f","slug":"explain-the-benefits-of-installing-solar-energy-systems-in-homes-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-101436-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घरों में सौर ऊर्जा सिस्टम लगाने के लाभ बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घरों में सौर ऊर्जा सिस्टम लगाने के लाभ बताए
Sat, 15 Feb 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
खौड़ में पीएम सूर्य घर योजना कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारी व लोग। संवाद
- फोटो : jyodian
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत खौड़ में शिविर का आयोजन
ज्यौड़ियां। खौड़ में शुक्रवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जेपीडीसीएल विभाग और एनजीओ हम साथ साथ हैं सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को घरों में सौर ऊर्जा सिस्टम लगाने के लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर में बिजली विभाग के एईई पुरषोतम शर्मा, जेई साहिल वर्मा, फीडर मैनेजर शमशेर सिंह, हरबंस सिंह और रंजीत सिंह सहित कई अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एईई पुरषोतम शर्मा ने बताया कि यह योजना आम जनता के लिए बहुत ही लाभदायक है और सभी को इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।
फीडर मैनेजर शमशेर सिंह ने सब्सिडी दरों की जानकारी देते हुए बताया कि एक किलोवाट सोलर सिस्टम की कुल कीमत 55,000 रुपये है और सरकार इसे 60 प्रतिशत सब्सिडी के तहत 36,000 रुपये में मुहैया करवाएगी। लाभार्थी को केवल 19,000 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं,
विज्ञापन
दो किलोवाट सोलर सिस्टम की कुल कीमत 1,10,000 रुपये है और सरकार इसे 65 प्रतिशत सब्सिडी के तहत 72,000 रुपये में देगी।
लाभार्थी को सिर्फ 38,000 रुपये देने होंगे। संवाद