{"_id":"6193db100a24b556f37af753","slug":"expected-investment-of-35-thousand-crores-by-december-lt-governor-said-economy-will-be-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दिसंबर तक 35 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद, उपराज्यपाल बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दिसंबर तक 35 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद, उपराज्यपाल बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
Wed, 17 Nov 2021 04:59 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 17 Nov 2021 04:59 AM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दिसंबर 2021 तक 35000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। वर्तमान में वित्त पोषण के 25000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव आ चुके हैं। प्रदेश में 1700 करोड़ रुपये के प्रस्तावों के लिए भूमि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दिसंबर 2021 तक 35000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। वर्तमान में वित्त पोषण के 25000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव आ चुके हैं। प्रदेश में 1700 करोड़ रुपये के प्रस्तावों के लिए भूमि स्वीकृत की गई है। औद्योगिक संपदा के विकास के लिए निर्धारित 6000 एकड़ भूमि में से 3000 एकड़ भूमि की पहचान की जा चुकी है।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपराज्यपाल ने कोविड के दौरान जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल हुए।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने बताया कि पिछले वर्ष के दौरान 1353 करोड़ रुपये के समग्र पैकेज की घोषणा की गई थी। समावेशी विकास के लिए पर्याप्त राशि खर्च की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार के लिए जम्मू-कश्मीर पर्यटन नीति 2020 को अधिसूचित किया गया है। जून 2020 में 1935 पर्यटकों से सितंबर 2021 तक यह संख्या बढ़कर 12,82,572 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रदेश में 73वें, 74वें सांविधानिक संशोधन के साथ पर्यटन, रोजगार पर विशेष ध्यान देने और बड़े पैमाने पर निवेश के लिए 14 क्षेत्रों की पहचान की गई है। इसमें कृषि व बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना, जम्मू-कश्मीर में हस्तशिल्प, पारंपरिक कला का पुनरुद्धार, विरासत स्थलों का विकास, तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देना, खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार अन्य प्राथमिकताएं हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी काम किया जा रहा है।