फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   executive committee meeting

Jammu News: भवन निर्माण अनुमति के लिए बनेंगे उपनियम

विज्ञापन
executive committee meeting
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में भवन निर्माण के लिए अनुमति लेना आसान होगा। इसके लिए उपनियम बनाए जाएंगे। पुराने शहर समेत अन्य इलाकों को लाभ मिलेगा। यहां सड़कें कम चौड़ी हैं। इस कारण नक्शे पास नहीं हो पाए। यह बात मेयर राजिंदर शर्मा ने एग्जीक्यूटिव बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक प्लॉट पर पहले एक ही नक्शा पास होता था, अब दो हो सकेंगे, जिससे परिवार के दो सदस्य लाभान्वित हो पाएंगे। इसी तरह ऑनलाइन परमिशन प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा ताकि आवेदन के चार या पांच दिन बाद ही अनुमति मिल जाए। मौजूदा समय में लंबा समय लग रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजतीर्थी पार्किंग के लिए टेंडर जल्द जारी होंगे। पुराने शहर के लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। पहले सड़कों में जाम लगता था, वाहन सड़क किनारे पार्क रहते थे। उन्होंने कहा कि काम में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कार्यों की अधिकारी निगरानी करें। स्थानीय ठेकेदारों को काम दिया जाएगा। इससे प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी। साथ ही काम में गुणवत्ता आएगी।
विज्ञापन

बावे वाली माता मंदिर परियोजना जल्द
बावे वाली माता मंदिर के लिए परियोजना पर काम आरंभ होगा। मंदिर को आधुनिक बनाया जाएगा। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इस दौरान कमेटी सदस्यों से सुझाव लिए गए। सदस्यों ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से शहर को विकसित करने पर काम तेज गति से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed