फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Exchange of fire underway between security forces & terrorists in Rajpora Pulwama

J&K: पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Sat, 29 Dec 2018 08:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Dec 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
Exchange of fire underway between security forces & terrorists in Rajpora Pulwama
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
घाटी में आतंकियों के खिलाफ मोर्चे पर शनिवार को सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हिंसा भड़क उठी। स्थिति को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई। शुक्रवार को भी पुलवामा में एक आतंकी को मार गिराया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिले के हाजिन पाइन इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मार गिराए गए। ऑपरेशन के बारे में सेना के 12 सेक्टर कमांडर हरबीर सिंह ने बताया कि यह ऑपरेशन सेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इस पर इलाके की घेराबंदी कर ली गई। पहले तो आतंकियों को समर्पण के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रात में ही एक आतंकी को मार गिराया था। बाद में शनिवार की सुबह वहां मौजूद अन्य तीन आतंकियों को मार गिराया गया। पाकिस्तानी आतंकी को छोड़कर मारे गए सभी आतंकी पुलवामा जिले के हैं। सभी आतंकी प्रतिष्ठानों पर हमले तथा नागरिकों पर अत्याचार में शामिल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मारे गए
मुजामिल अहमद डार (रहमू), वसीम अकरम वानी (टिकेन बटापोरा), मुजामिल नजीर भट (प्रीछू)। मारे गए सभी आतंकियों के शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। 

हिंसक झड़पों में दर्जनभर घायल
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हिंसा भड़क उठी। लोग सड़कों पर आ गए और सुरक्षा बलों पर भारी पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसक झड़पों में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ गंभीर को श्रीनगर रेफर किया गया है। पूरे इलाके में काफी देर तक तनाव की स्थिति रही। 

जैश को लगा तगड़ा झटका
हिजबुल और लश्कर ए ताइबा के साथ ही शनिवार को एक साथ चार आतंकियों के मारे जाने से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को तगड़ा झटका लगा है। सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी कश्मीर में जैश अपनी गतिविधियां बढ़ाने में जुटा है। ऐसे में एक साथ चार आतंकियों के मारे जाने से उसे बड़ा धक्का लगा है। 


हर-हर महादेव और जय बजरंग बली के लगे नारे
मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर करने के बाद हौसलाबुलंद जवानों ने हर-हर महादेव और जय बजरंग बली के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर जवानों का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उत्साह से भरे जवान हाथों में हथियार लहराते हुए नारे लगा रहे हैं। 26 सेकेंड के इस वीडियो में सेना का एक अधिकारी उन्हें नारेबाजी करने से टोकता हुआ भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed