{"_id":"6220941190db194d0a1170bd","slug":"exam-updates-exams-will-be-held-in-mam-pg-college-from-first-week-of-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exam Updates: एमएएम पीजी कॉलेज में अप्रैल के पहले हफ्ते से होंगी परीक्षाएं, 31 मार्च तक जारी रहेंगी कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exam Updates: एमएएम पीजी कॉलेज में अप्रैल के पहले हफ्ते से होंगी परीक्षाएं, 31 मार्च तक जारी रहेंगी कक्षाएं
Thu, 03 Mar 2022 03:40 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 03 Mar 2022 03:40 PM IST
सार
पहले सेमेस्टर की ऑनलाइन और तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन ली जाएंगी। 31 मार्च तक कक्षाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
jammu kashmir student
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्लस्टर विश्वविद्यालय के अधीन एमएएम पीजी कॉलेज में अप्रैल के पहले सप्ताह में परीक्षाएं शुरू होंगी। पहले सेमेस्टर की ऑनलाइन और तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन ली जाएंगी। 31 मार्च तक कक्षाएं जारी रहेंगी। सरकारी निर्देश जारी होने के बाद 17 फरवरी से कॉलेज में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
पहले सेमेस्टर की पढ़ाई ऑनलाइन जारी है। ऑफलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों को 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षाओं में बुलाया जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गुरदेव सिंह रुकवाल ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छात्र कॉलेज आ रहे हैं।
विज्ञापन
हर रोज गेट पर वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट और मास्ट चेक किए जाते हैं। पहले सेमेस्टर की ऑनलाइन और बाकी दो सेमेस्टरों की ऑफलाइन परीक्षाएं होंगी। प्राचार्य ने बताया कि बीते दिनों वैज्ञानिक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला भी करवाई गई।
विज्ञापन
इसमें 20 राज्यों के प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र पढ़े थे। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और कॉलेजों की निदेशक भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि हर रोज लगातार ऐसी गतिविधियां करवाई जाएंगी।