{"_id":"1ab5c50f09a10dfe6b70047e9e4a6575","slug":"exam-tips-for-board-students-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक सोच के साथ करें परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक सोच के साथ करें परीक्षा की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षाओं के काउंट डाउन के साथ विद्यार्थियों के मन में डर और संशय पनपना आम बात है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह कड़ी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा की तैयारी करें। वहीं विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ अपनी परीक्षा पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा की तिथि नजदीक आने के साथ ही मन में कोई डर या संशय पैदा नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
अगर कोई दिक्कत आ रही हो तो उन्हें अपनी परेशानी अपने अभिभावकों के साथ बेझिझक कहनी चाहिए। अभिभावक अपने बच्चों की परेशानी दूर करने में पूरी मदद करने से चूकेंगे नहीं। यह कहना है सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैप्पी चाढ़क का। उनका कहना है कि परीक्षा तिथि नजदीक आते ही विद्यार्थियों के मन में परीक्षा का डर सताने लगता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपने विषय को पूरा याद भी किया हो तो उनके मन में संशय बना रहता है कि कुछ रह न गया हो, शायद मुझे अभी भी कुछ याद नहीं हो रहा है। हैप्पी चाढ़क ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय और पाठ्यक्रम को अच्छे से समझकर तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं अगर कुछ विषयों में परेशानी आ रही हो तो उन्हें लिख लिखकर याद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस तरह से अभ्यास करने से अपने विषय के कांसेप्ट को अच्छे से समझने और याद करने में आसानी रहेगी।