{"_id":"be998f79dfa0e2be940cda1d9d9d79bb","slug":"exam-tips-for-board-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव से दूर रहने के लिए अच्छी नींद भी लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव से दूर रहने के लिए अच्छी नींद भी लें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 15 Feb 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित लाजमी है, लेकिन क्षमता से अधिक दिमाग पर बोझ डालना सारा काम खराब कर सकता है। मनोचिकित्सकों की मानें तो परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें। तनाव से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें। परीक्षाओं के दौरान ज्यादा तनाव लेना घातक हो सकता है। मनोचिकित्सक डा. जगदीश थापा का कहना है कि टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने से सही दिशा मिलती है।
विज्ञापन
इसमें रिवीजन के दौरान मुश्किल लग रहे पाठ्यक्रम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें, लेकिन लगातार न पढ़ें और बीच में दिमाग को आराम दें। परीक्षा की तैयारियों में दिमाग कई तरह से काम करता है। इसमें पढ़ने वाली चीज दिमाग में स्टोर हो जाती है और परीक्षा के दौरान उसे दोबारा रिकॉल करके याद किया जाता है। लेकिन दिमाग पर अधिक बोझ डालने से यह प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है। ऐसे में परीक्षा के दौरान कई विद्यार्थी खराब प्रदर्शन कर देते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दिमाग में यह नहीं लाना चाहिए कि जो कुछ पढ़ा है वह भूल जाएंगे। तनाव लेने वाले विद्यार्थी हीन भावना का शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा खासकर तौर पर परीक्षा से पहले 4-5 घंटे की सामान्य नींद लें, ताकि दिमाग तरोताजा रहे। रिवीजन के दौरान भी बीच-बीच में आराम करें, जैसे कि अभिभावकों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्तालाप करें। मनोरंजन के लिए अन्य साधन अपनाएं, ताकि दिमाग फ्रैश रहे।
विज्ञापन
ऐसे करें पढ़ाई
टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें
यह नहीं सोचना चाहिए कि याद किया हुआ भूल जाएंगे
पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में खुद को आराम भी दें
घरवालों से महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात भी करें