{"_id":"62250f02ec970229f61360ba","slug":"exam-jammu-city-news-jmu2552020150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखा सहायक के 972 पदों के लिए 1.36 लाख युवाओं ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखा सहायक के 972 पदों के लिए 1.36 लाख युवाओं ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। वित्त विभाग की लेखा सहायक (अकाउंट असिस्टेंट) के 972 पदों पर रविवार को लिखित परीक्षा हुई, जिसके लिए प्रदेश के 19 जिलों में 722 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पारदर्शी परीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने कमांड कंट्रोल रूम (सीसीआर) स्थापित किया था, जिसके माध्यम से 163 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की गई। परीक्षा के लिए 2 लाख युवाओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 1.36 लाख ने परीक्षा दी। वहीं, परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने पर जेकेएसएसबी ने कश्मीर संभाग के सोपोर केंद्र में एक अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित किया है।
लेखा सहायक की परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक हुई, जिसके लिए जम्मू संभाग के जिलों में 163 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान सहित जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई प्रश्न थे। अभ्यर्थियों ने परीक्षा के बाद बताया कि स्तर काफी अच्छा था। इसे न ज्यादा सरल और न ज्यादा कठिन कह सकते हैं। परीक्षा के तुरंत बाद जेकेएसएसबी ने उत्तर सूची भी जारी की है। जिन्हें परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की आपत्ति है, वह सात से नौ मार्च के बीच सबूत के साथ जेकेएसएसबी की वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। बोर्ड की ओर से बनाए 722 परीक्षा केंद्रों पर 8100 निरीक्षक, 722 मजिस्ट्रेट, केंद्र पर्यवेक्षक और केंद्र अधीक्षक तैनात थे।