फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   exam

जम्मू यूनिवर्सिटी की स्थगित परीक्षाएं 12 और 15 अक्तूबर को होंगी

विज्ञापन
exam
जम्मू। कोरोना संक्रमण के चलते जम्मू यूनिवर्सिटी ने 15 और 17 सितंबर को होनी वाली अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब यह परीक्षाएं 12 और 15 अक्तूबर को होंगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह फैसला लिया है। परीक्षाओं का समय और स्थान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आदेश में यूजी के अंतिम वर्ष छठे सेमेस्टर की बीए, बीएससी, बीएससी होमसाइंस, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए इंग्लिश ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, डिग्री जनरल सीबीसीएस और नॉन-सीबीसीए की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की हैं। गौरतलब है कि आठ सितंबर को यूनिवर्सिटी में कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें यूनिवर्सिटी के कई कर्मचारी संक्रमित मिले थे। इसके बाद यूनिवर्सिटी को तीन दिन के लिए बंद रखा गया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने 15 और 17 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं रद्द कर अक्तूबर 12 और 15 को कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

------------
क्लस्टर यूनिवर्सिटी का फैसला, परीक्षाएं ऑफलाइन ही होंगी
छात्र उतरे विरोध में, कहा-पढ़ाई ऑनलाइन तो परीक्षा ऑफलाइन क्यों
जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित की जा रही ऑफलाइन परीक्षाओं को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को साफ कह दिया है कि पहले फेज की परीक्षाएं ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी। यूनिवर्सिटी के फैसले पर छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा का बायकाट करने का फैसला लिया है। छात्रों का कहना कि अगर यूनिवर्सिटी ऑनलाइन पढ़ा सकती है तो परीक्षाएं क्यों नहीं ले सकती है। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि वर्तमान समय में ऑनलाइन परीक्षाएं नहीं करवा सकते हैं। प्रदेश में दो जिलों को छोड़कर अन्य सभी में 2जी मोबाइल इंटरनेट है, ऐसे में ऑनलाइन परीक्षाएं करवाना संभव नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed