{"_id":"5d6c2a558ebc3e017834015a","slug":"exam-for-pg-seats-on-6-september-jammu-news-jmu192373351","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी सीटों के लिए फिर परीक्षा 6 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी सीटों के लिए फिर परीक्षा 6 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय पीजी के विभिन्न कोर्सों की सीटों में दाखिले के लिए 6 सितंबर को फिर से परीक्षा कराने जा रहा है। परीक्षा सुबह 11 बजे से 12 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में होगी। रिजल्ट भी उसी दिन जारी कर दिया जाएगा। दाखिला मेरिट के आधार पर होगा। इसके जरिए सेल्फ फाइनेंसिंग सीटें और एमए हिंदी, एमए नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, एमएससी मेटीरियल साइंस एंड टेक्नॉलोजी, एमए सोशल वर्क, एमए मॉस कम्यूनिकेशन एंड न्यू मीडिया में दाखिला किया जाएगा।
गौरतलब है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की तारीख तीन अगस्त तक थी। इसके बाद भी कुछ कोर्सों में सीटें खाली रह गई थीं, जिसके लिए प्रशासन ने 19 अगस्त से 21 अगस्त तक विभिन्न कोर्सों की सीटों पर दाखिले के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग की। इसमें करीब 100 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन इसके बाद भी कोर्सों में सीटें खाली रह गईं। बाकी बची सीटों को भरने के लिए ही विश्वविद्यालय फिर से दाखिला परीक्षा करवा रहा है।
स्टाफ भी कम, पूरी कक्षाएं नहीं लग रहीं : छात्र
वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय में सत्र शुरू हुए दो हफ्ते होने वाले हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि स्टाफ की कमी होने से पूरी कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। इसी कारण हम हफ्ते में कुछ ही दिन विश्वविद्यालय जा रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य के हालात सामान्य न होने के कारण सत्र देरी से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया है
हमारे पास शिक्षकों का पूरा स्टाफ है और नियमित रूप से कक्षाएं भी लगाई जा रहीं हैं। लेकिन बी.वॉक विषय में अभी विद्यार्थी व शिक्षकों का स्टाफ पूरा नहीं है। जिस कारण इस विषय की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। शिक्षकों की नियुक्ति के लिए हमने विज्ञापन भी जारी किया है।
...रजिस्ट्रार सीयूजे