फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ex Police Constable Arrested For Fraud

Jammu News: धोखे से जमीन बेचने पर पूर्व पुलिस कांस्टेबल और उसकी पत्नी के खिलाफ आरोपपत्र दायर

विज्ञापन
Ex Police Constable Arrested For Fraud
-सिद्दड़ा में 2.25 करोड़ में दो कनाल भूमि डॉक्टर की पत्नी को बेची, 1.80 करोड़ रुपये अग्रिम लिए
विज्ञापन

अमर उजाला
जम्मू। सिद्दड़ा में धोखे से किसी दूसरे की दो कनाल जमीन बेचने के मामले में पूर्व कांस्टेबल और उसकी पत्नी के खिलाफ क्राइम ब्रांच के आर्थिक आपराधिक विंग ने आरोपपत्र दायर किया है। आरोपियों में मोहम्मद राशिद बेग व उसकी पत्नी शामिल है। इन्होंने सिद्दड़ा में इस भूमि को जम्मू में एक डॉक्टर की पत्नी को बेचा और उसकी एवज में 1.80 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि ली।

क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी मोहम्मद अफजल बेग रामबन के गुल का रहने वाला है जो वर्तमान में बाहु फोर्ट जम्मू में रहता है। आरोपी मोहम्मद अफजल बेग जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस का कांस्टेबल था। वह सरकारी सेवा में रहते हुए अवैध रूप से प्रॉपर्टी डीलिंग में लिप्त था। 2022 में आईआरपी 19वीं बटालियन कठुआ में रहते हुए उसने इस्तीफा दिया था। 2023 में जम्मू के एक डॉक्टर की पत्नी से लिखित शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया कि मोहम्मद अफजल ने सिद्दड़ा में किसी की दो कनाल भूमि का खुद को मालिक बताया और जमीन 2.25 करोड़ रुपये में बेच दी, जिसमें से 1.80 करोड़ रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में ले लिए। बाद में पता चला कि जमीन किसी और की थी। बावजूद इसके अफजल ने पैसे वापस नहीं किए। इसके बाद इस मामले की जांच शुरू हुई और मोहम्मद अफजल बेग और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोपपत्र दायर हुआ। अफजल को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उसकी पत्नी को जमानत मिल गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपराध जम्मू, बेनाम तोष ने कहा कि एफआईआर संख्या 72/2023 के तहत धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी आईपीसी के तहत आरोप पत्र अदालत में न्यायिक निर्धारण के लिए दायर किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed