{"_id":"5c630477bdec220a742db1a5","slug":"ex-mla-bharat-gandhi-pdp-leader-bhushan-dogra-and-several-leaders-join-bjp-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पूर्व विधायक भारत गांधी, पीडीपी नेता भूषण डोगरा भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पूर्व विधायक भारत गांधी, पीडीपी नेता भूषण डोगरा भाजपा में शामिल
Tue, 12 Feb 2019 11:07 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में मंगलवार को पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक भारत गांधी, पीडीपी नेता भूषण डोगरा समेत विभिन्न दलों से जुड़े कई नेता, कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।
अबकी बार फिर मोदी सरकार और भारत माता की जय के नारों के बीच हुए कार्यक्रम में आरएस पुरा, रामबन और अन्य क्षेत्रों से भाजपा में शामिल होने वालों का खन्ना ने स्वागत करते हुए कहा कि देश में हर राष्ट्र भक्त भाजपा में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार की मजबूत नीतियों की बदौलत संभव हुआ है।
पार्टी में शामिल होने वालों में एससी बोर्ड के पूर्व वीसी एवं पीडीपी के नेता रहे भूषण डोगरा, रामबन के पूर्व विधायक भारत गांधी, सरपंच दिलीप कुमार, पीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे अभिजीत जसरोटिया, जोनल अध्यक्ष बचन सिंह, पीडीपी के जोनल उपाध्यक्ष संतोख सिंह, बिशन दास, सरपंच मदन लाल, कमलेश, सागर चंद, कैप्टन गुरुदयाल, चौधरी रामदास, बहादुर लाल अपने सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महासचिव संगठन अशोक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, एमएलसी चौधरी विक्रम रंधावा, चरणजीत सिंह खालसा, सुरेंद्र अंबरदार सहित कई नेता शामिल रहे। इससे पूर्व राम माधव व अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के आवास पर हुए कार्यक्रम में विक्रम सिंह चाढ़क भाजपा में शामिल हुए।

मेयर के आवास पर लगाया भाजपा का झंडा
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के आवास के बाद नगर निगम जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता के आवास पर भाजपा का झंडा लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का आगाज किया। वहीं, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का आगाज किया और कई घरों में पार्टी के झंडे लगाए।