फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ex cm jammu kashmir mehbooba mufti said governor satyapal malik should stop playing with fire

महबूबा बोलीं, ‘आग से खेल रहे हैं राज्यपाल’, मुस्लिम बहुमत ढांचे को तोड़ने की हो रही कोशिश

Wed, 13 Feb 2019 10:32 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 13 Feb 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
ex cm jammu kashmir mehbooba mufti said governor satyapal malik should stop playing with fire
Mehbooba Mufti - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल लोगों की भावनाओं के खिलाफ निर्णय लेकर आग से खेल रहे हैं। राज्य के लोगों में ऐसी धारणा है कि नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों को बांटना चाहती है। यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल सत्यपाल मलिक के नेतृत्व में प्रशासन के चयनात्मक निर्णय लेने पर रोष जताया। श्रीनगर के गुपकार में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कारगिल के लोगों की मांग को जायज ठहराया। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कारगिल और लेह को रोटेशनल हेडक्वार्टर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार रियासत में राज्यपाल के माध्यम से अपने एजेंडे को लागू कर रही है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। इस मौके पर पीडीपी उपाध्यक्ष अब्दुल रेहमान वीरी, मोहम्मद अशरफ मीर, खुर्शीद आलम और रफी अहमद मीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंसे लोगों के लिए लंगर लगाने की सराहना
हाईवे के बंद होने पर फंसे हजारों मुसाफिरों के लिए लंगर लगाने पर सिख समुदाय की सराहना की। वहीं, जम्मू में हुई हिंसा और देशविरोधी नारेबाजी के लिए शरारती तत्वों को जिम्मेदार ठहराया। 

इन्हें भी मिले डिवीजन का दर्जा
पूर्व मुख्यमंत्री ने पीरपांचाल और चिनाब वैली के लोगों की मुश्किलों को देखते उन्हें भी अलग डिवीजन की सुविधा मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू हो सकता है। गठबंधन सरकार के दौरान इस संबंध में उचित कदम नहीं उठाए गए। क्योंकि भाजपा ने हमेशा अड़चनें डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed