फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ex candidates also demands for security

अब पूर्व प्रत्याशी भी मांगने लगे सुरक्षा

Fri, 22 Aug 2014 01:51 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूूराे/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Fri, 22 Aug 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
ex candidates also demands for security
उधमपुर में विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों की बैठक वीरवार को शौकत अली की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व प्रत्याशियों ने सरकार से सुरक्षा और अन्य कई तरह की सुविधाओं की मांग की। शौकत अली ने कहा कि सरकार की तरफ से चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जब तक चुनाव होते हैं तो इनको सरकार की तरफ से पुलिस सुरक्षा दी जाती है, लेकिन चुनाव परिणाम निकलने के बाद सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया जाता है।

उनकी मांग है कि चुनाव के बाद भी प्रत्याशियों के साथ सुरक्षाकर्मी तैनात कर रखे जाएं। क्योंकि कई बार प्रत्याशियों को धमकियां मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले के विकास को लेकर जब कभी बोर्ड मीटिंग होती है तो इसमें भी प्रत्याशियों को बुलाया नहीं जाता है।
विज्ञापन


उनकी मांग है कि इन बैठकों में प्रत्याशियों को जरूर बुलाया जाए। स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भी इनको पूरी तरह से नजर अंदाज कर दिया जाता है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण पत्र तक नहीं दिए जाते हैं। उनकी राज्य सरकार से मांग है कि इन मांगों को गंभीरता से लेकर पूरा करवाने के लिए काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed