फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ex army person dead in road accident

Jammu News: तेजरफ्तार ट्रक ने सैर करते पूर्व सैनिक को रौंदा,पराली से लदे वाहन को भी मारी टक्कर, 200 फुट नीचे गिरा

विज्ञापन
Ex army person dead in road accident
-बिश्नाह में रिंग रोड पर अलसुबह हादसा, दोनों वाहनों के फरार चालकों की पहचान, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

-संदेह के घेरे टाटा मोबाइल, नंबर को खरोचकर साफ करने की कोशिश, अन्य नंबर प्लेट भी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। कस्बे के रिंग रोड पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने सैर कर रहे पूर्व सैनिक को रौंद दिया। पराली से लदी गाड़ी को भी टक्कर मार दी। इससे गाड़ी 200 फुट नीचे खेत में जा गिरी। दोनों वाहनों के चालक फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालकों की पहचान कर तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सेना से सेवानिवृत्त गांव चक अवतार के प्रमोद सिंह (48) पुत्र बलवंत सिंह रोजाना की तरह रिंग रोड पर सैर कर रहे थे। वह रिंग रोड पर पहुंचे तो विजयपुर राया मोड़ की तरफ से आए पंजाब नंबर के तेज रफ्तार ट्रक (पीबी35जेड0864) ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक ने प्रमोद सिंह को कुचलते हुए आगे चल रही पराली से लदी महिंद्रा टाटा मोबाइल को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिंद्रा गाड़ी रिंग रोड से करीब 200 फुट नीचे खेत में गिर गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बिश्नाह उपजिला अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। हादसे के बाद से दोनों वाहनों के चालक फरार हैं। बताया जा रहा है कि दो बच्चों के पिता प्रमोद सिंह चार साल पहले ही भारतीय सेना से रिटायर हुए थे। अब वह एक स्कूल की गाड़ी चलाते थे। हादसे के बाद से प्रमोद सिंह के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पिंडी के सोनू के नाम पर है टाटा मोबाइल
हादसे के बाद टाटा मोबाइल के नंबर को गाड़ी से मिटाने की कोशिश की गई है। इस गाड़ी के पास से एक अन्य नंबर प्लेट भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस को संदेह है कि यह गाड़ी गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हो सकती है। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार महिंद्रा टाटा गारा पुत्र शंकर निवासी अलाह ने गाड़ी सोनू निवासी पिंडी आरएस पुरा को बेची थी। आगे सोनू ने गाड़ी किसी और को किराये पर दी थी। पुलिस मामले की गहना से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा स्थल से 20 फुट दूर था शव, पराली से ढका था
प्रमोद सिंह का शव हादसा स्थल से करीब 20 फुट दूर था। उसे पराली से ढक दिया गया था। इससे कई सवाल उठ रहे हैं। पराली किसने डाली? क्या जब प्रमोद सिंह पर पराली डाली गई, तब वह जीवित थे? क्या शव छुपाने की कोशिश की गई? प्रमोद सिंह गंभीर हालत में थे तो अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस को सूचना देने की कोशिश क्यों नहीं की? वहीं, बिश्नाह थाना प्रभारी आबिद बुखारी ने बताया कि दोनों वाहनों के फरार चालकों की पहचान कर ली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दोनों के पकड़े जाने पर ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed