फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   EO post vacant

Jammu News: नगरपालिका आरएस पुरा में एक साल से ईओ का पद खाली

विज्ञापन
EO post vacant
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से लेकर अन्य जरूरी काम हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आरएस पुरा। 13 वार्डों और करीब 20 हजार की आबादी वाले सीमावर्ती कस्बे की नगरपालिका एक वर्ष से कार्यकारी अधिकारी (ईओ) का पद खाली है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से लेकर अन्य आवश्यक काम प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी सोमनाथ व अन्य ने बताया कि एक साल पहले तत्कालीन ईओ सेवानिवृत्त होने के बाद पद नहीं भरा गया है। सोमनाथ ने बताया कि उनके बच्चे का आधार कार्ड बिना जन्म प्रमाणपत्र के नहीं बन पा रहा है। इससे स्कूल में दाखिला करवाने में परेशानी आ रही है। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल पप्पी ने बताया कि लोग रोज कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। यदि मुख्य अधिकारी ही नहीं होगा तो स्वाभाविक है कि काम प्रभावित होंगे। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की कि जल्द स्थायी कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन


-------
आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पूरे प्रयास किया जा रहे हैं। स्थायी नियुक्ति का निर्णय सरकार के स्तर पर होना है। जब तक नियुक्ति नहीं होती वह जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साहिल अंग्राल, ब्लॉक खंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed