{"_id":"e46a959f37afc9780d1fc9140cbbc29b","slug":"entry-in-army-with-unique-planning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी योजनाओं से सेना में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी योजनाओं से सेना में भर्ती
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले युवाओं के लिए सेना में भर्ती का एक और अवसर खुल गया है। सेना ने सीमांत इलाकों के लिए ‘जागरूक हिंदुस्तानी’ और ‘बुलंद हौसले’ जैसी अनोखी योजनाएं शुरू की हैं। इसके तहत युवाओं को सेना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
वेस्टर्न कमांड के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह के अनुसार ‘जागरूक हिंदुस्तानी’ और ‘बुलंद हौसले’ जैसी योजनाओं से सेना और आम नागरिकों के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं। पिछले दिनों कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिससे नागरिकों की मदद से सेना ने कई बड़ी वारदातों को नाकाम किया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में सेना ने सीमांत इलाकों के होनहार युवाओं का चयन कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की है ताकि उनका कैरियर बन सके। इसी के तहत पहले चरण में 30 युवाओं का चयन कर उन्हें सेना में शामिल होने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और भविष्य में उन्हें सेना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेना के साथ जोड़ने के अलावा राष्ट्र के प्रति उन्हें उनकी जिम्मेदारी से अवगत करवाना है। सीमांत इलाकों में ऐसे कई युवा है, जो सेना में शामिल होने के लिए पूरी तरह से ‘जागरूक हिंदुस्तानी प्रीमियर क्रिकेट लीग’ के आयोजन का उद्देश्य भी युवाओं को जोड़ना है।
इससे सीमांत इलाकों के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। साथ ही युवाओं को उनके क्षेत्र में सक्रिय किया जा रहा है ताकि वह किसी संदिग्ध को देख सूचित करें।
इसके अलावा बुलंद हौसलों के तहत कुछ अनोखा करने वालों को सेना की ओर से सम्मानित करने के अलावा पात्र होने पर नौकरी भी देने की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में अरनिया के आंचल सिंह को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही है।