{"_id":"d745e6e77f0ae4aa6c6017d88abfb4d9","slug":"ensuring-access-for-relief-supplies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत सामग्री की पहुंच को यकीनी बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत सामग्री की पहुंच को यकीनी बनाएं
ब्यूरो, अमर अजाला, सांबा
Updated Thu, 18 Sep 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने बुधवार को सांबा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ पीड़ितों केलिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को कहा कि वह सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को साथ लेकर राहत सामग्री का वितरण करें और राहत सामग्री की पहुंच को यकीनी बनाए।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय नंदनी में आयोजित बैठक के दौरान डीसी मुबारक सिंह ने मंत्री को नुकसान एवं बाद उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से जानकारी दी। डिप्टी कमिश्नर ने बाढ़ व बारिश के चलते निजी, सरकारी संपत्ति को पहुंचे नुकसान के अलावा फसलों, मवेशियाें को हुए नुकसान की भी जानकारी दी। साथ ही प्रशासन द्वारा सेना, पुलिस एवं राज्य आपदा राहत बल की मदद से चलाए गए अभियानों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि भारत सरकार राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों की मदद में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर एसएसपी अनिल मगोत्रा, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर विवेक शर्मा, एडीसी इंद्रजीत भगत, एसीआर मोहम्मद यूसुफ मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन