{"_id":"58b2fca54f1c1bbe56830bff","slug":"enquiry-continues-with-kashmiri-boys-who-got-returned-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoC पार करने के बाद लौटाए गए कश्मीरी युवकों से पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पार करने के बाद लौटाए गए कश्मीरी युवकों से पूछताछ जारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 26 Feb 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान चले गए थे युवक
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से लौटाए गए दो कश्मीरी युवकों से बारामुला पुलिस पूछताछ कर रही है। यह दोनों युवक नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान चले गए थे। शनिवार को इन्हें पाकिस्तान ने भारत को सौंपा था।
विज्ञापन
गुरेज के ताराबल का बिलाल अहमद अहंगर (21 वर्ष) और कुपवाड़ा के टंगधार के बहादुरकोट का इफराज युसूफ (25 वर्ष) ने क्रमश: जुलाई 2015 और जनवरी 2014 में नियंत्रण रेखा पार कर ली थी। तब से दोनों पाकिस्तान में थे। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सौंपे जाने के बाद दोनों बारामुला पुलिस के पास हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों युवकों को भारत को सौंपा गया था।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें उपहार में कपड़े, जूते और मिठाइयां दीं थीं। बिलाल के भाई मोहम्मद जावेद और इफराज के पिता मोहम्मद यूसुफ को सौंपने के साथ ही जब दोनों अपने परिजनों से गले मिले तो उनकी आंखों से आंसू बह निकले थे।
विज्ञापन