फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   enior Jammu and Kashmir Congress leader Dina Nath Bhagat died at a hospital in Punjab's Ludhiana

Jammu Kashmir: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिना नाथ भगत का निधन, लुधियाना में ली अंतिम सांस

Mon, 08 Sep 2025 12:32 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 08 Sep 2025 12:32 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक दिना नाथ भगत का 79 वर्ष की उम्र में लुधियाना में निधन हो गया। वे फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे और पिछले 10 दिनों से इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
enior Jammu and Kashmir Congress leader Dina Nath Bhagat died at a hospital in Punjab's Ludhiana
कांग्रेस नेता दिना नाथ भगत का निधन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक दिनानाथ भगत का सोमवार सुबह पंजाब के लुधियाना स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार, वह पिछले 10 दिनों से बीमार थे।

विज्ञापन


भगत के बेटे नरेश भगत, जो पेशे से वकील हैं, उन्होंने बताया कि उनके पिता को फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी और पहले उनका इलाज जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह करीब 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


दिना नाथ भगत अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार की रस्में आज उधमपुर के देविका घाट पर संपन्न होंगी।

भगत 2014 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में चेनानी सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक बने थे। हालांकि, नवंबर 2020 में उन्होंने पार्टी को "दलित विरोधी" बताकर इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय नेशनल पैंथर्स पार्टी के साथ बिताया और फिर जनवरी 2022 में कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने भगत के निधन पर गहरा दुख जताया और कहा कि वे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बेहद सक्रिय और समर्पित व्यक्ति थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed