फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   engineering college, council

Jammu News: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू,

विज्ञापन
engineering college, council
जम्मू। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई और बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (जेकेबोपी) ने गाइडलाइन जारी की है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) पास कर मेरिट सूची में जगह बनाने वाले छात्र ही काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद 1,000 रुपये फीस देनी होगी। छात्र कॉलेज और ब्रांच के विकल्प भर सकेंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि विकल्प नहीं भरने वालों को सीट नहीं मिलेगी। दाखिला मेरिट, पसंद और आरक्षण नियमों के आधार पर दिया जाएगा। बोर्ड ने विकल्प भरते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि एक बार कॉलेज मिलने के बाद बदलाव नहीं किया जा सकेगा। दाखिला प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी।
विज्ञापन

पहले राउंड के बाद बची सीटों के लिए दूसरा, तीसरा और मॉप-अप यानी खाली सीटें भरने का राउंड कराया जाएगा। हर नए राउंड में छात्रों को फिर से नए विकल्प भरने होंगे। पहले भरे गए विकल्प अगले राउंड में मान्य नहीं होंगे। सीट मिलने के बाद छात्रों को मूल दस्तावेजों के साथ तय कॉलेज में जाकर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। समय पर कॉलेज नहीं पहुंचने पर सीट रद्द कर दी जाएगी। सीट अपग्रेड होने पर पुराने कॉलेज में जमा फीस और दस्तावेज वापस कर दिए जाएंगे। बोर्ड ने छात्रों को एजेंट या दूसरे व्यक्ति के भरोसे फॉर्म भरने के बजाय खुद आवेदन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed