फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Engineer Rashid said after his release from jail We are not concerned with NDA INDIA

Engineer Rashid: रिहाई के बाद इंजीनियर राशिद बोले- हमें NDA-इंडिया से मतलब नहीं, लोगों ने पीएम मोदी को नकारा

Wed, 11 Sep 2024 04:51 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Sep 2024 04:51 PM IST
सार

रिहाई के बाद इंजीनियर राशिद ने कहा कि एनडीए-इंडिया से उन्हें मतलब नहीं है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पीएम मोदी को नकार दिया है। जम्मू-कश्मीर के मसले हल करना हमारा मुद्दा है।

विज्ञापन
Engineer Rashid said after his release from jail We are not concerned with NDA INDIA
इंजीनियर राशिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला निर्वाचन क्षेत्र से सांसद इंजीनियर राशिद बुधवार को जेल से रिहा हुए। रिहाई के बाद इंजीनियर राशिद ने कहा कि उनका किसी से कोई लेना-देना नहीं। एनडीए-इंडिया से उन्हें मतलब नहीं है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पीएम मोदी को नकार दिया है। जम्मू-कश्मीर के मसले हल करना हमारा मुद्दा है। पीएम मोदी की 'नया कश्मीर' की कहानी जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से विफल रही है।

विज्ञापन

इंजीनियर राशिद ने कहा कि मैं अपने लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम डरने वाले नहीं हैं। उमर अब्दुल्ला जो कहते हैं, मेरी लड़ाई उससे भी बड़ी है। इंजीनियर राशिद को 2 अक्तूबर तक अंतरिम जमानत प्रदान की गई है। रशीद ने 18, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को होने वाले आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 सितंबर को कश्मीर में पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले जमानत मिली है। राशिद के भाई चुनाव लड़ रहे हैं। इंजीनियर राशिद बारामुल्ला निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। उनके भाई खुर्शीद अहमद अवामी इत्तिहाद पार्टी (एआईपी) के उम्मीदवार के रूप में उत्तरी कश्मीर की लंगेट सीट से जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं। उमर अब्दुल्ला के खिलाफ लोकसभा चुनाव जीतने से पहले राशिद इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed