फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Enemies of peace will never be able to affect our resolve: Omar

शांति के दुश्मन कभी भी हमारे संकल्प को प्रभावित नहीं कर पाएंगे : उमर

विज्ञापन
Enemies of peace will never be able to affect our resolve: Omar
बैठक करते सीएम उमर अब्दुल्ला।
पहलगाम/श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को पहलगाम क्लब एंड कन्वेंशन सेंटर में कैबिनेट की बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ प्रशासनिक काम से नहीं आए हैं। यहां आना एक स्पष्ट संदेश है कि हम आतंक की कायराना हरकतों से नहीं डरते। शांति के दुश्मन कभी भी हमारे संकल्प को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। जम्मू-कश्मीर दृढ़, सशक्त और निडर है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा, हमारे लिए टूरिज्म एक इकनॉमिक एक्टिविटी है। लोगों के लिए कमाने का एक जरिया। बदकिस्मती से इसको सियासत में भी उलझाया हुआ है, लेकिन मेरी सरकार की तरफ से यह पूरी कोशिश रहेगी कि हम यहां के टूरिज्म को आगे ले जाएं। हम चाहते हैं कि दुनिया जम्मू-कश्मीर के टूरिज्म को इकनॉमिक एक्टिविटी के तौर पर देखे। मैं मानता हूं कि हमें इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रखने होंगे, लेकिन हमारी कोशिश है कि आहिस्ता-आहिस्ता टूरिज्म का सिलसिला जम्मू-कश्मीर में खास तौर से कश्मीर की वादी में फिर से शुरू हो जाए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पिछले पांच-छह हफ्ते मुल्क के लिए आसान नहीं रहे, यह मैं मानता हूं, लेकिन सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। हम इस मुश्किल दौर से निकलें, यही हमारी कोशिश है। हमें जो कदम उठाने होंगे, वह मिल बैठकर जम्मू-कश्मीर की हुकूमत तय करेगी। मैं मानकर चलता हूं कि केंद्र की ओर से जो मदद चाहिए होगी, वो हमें मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम के लोगों का शुक्रिया
उन्होंने कहा कि कश्मीर और खासतौर पर पहलगाम के लोगों का 22 अप्रैल के हमले के बाद जो रवैया रहा, उन्होंने जो बहादुरी दिखाई, दहशतगर्दी के खिलाफ आवाज बुलंद की, उसका शुक्रिया अदा करने के लिए हम यहां आए हैं। जाहिर सी बात है कि पहलगाम आए हैं तो हमारा एजेंडा पर्यटन को पटरी पर लाने का है।

महाराष्ट्र के टूर ऑपरेटर ग्रुप को कहा- धन्यवाद
सीएम ने बैठक के दौरान कहा, मेरे साथ ट्रैवल और ट्रेड से जुड़े अभिजीत पाटिल बैठे हैं। इन्होंने सरकार की मदद की। इन्होंने महाराष्ट्र के टूर ऑपरेटर का ग्रुप तैयार किया। ये पहलगाम आए हैं, यहां के बाद गुलमर्ग और श्रीनगर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हौसलाअफजाई की बात है कि शुरू में 20-25 टूर ऑपरेटर को लाने की बात थी। लिस्ट 40 की बनी, कार्यक्रम तय हुआ तो नंबर 50 पहुंच गया। आज यहां 59 टूर ऑपरेटर आए हैं, यह देखने कि कैसे पर्यटन को फिर से शुरू किया जा सकता है। इसके लिए मैं अभिजीत और उनके साथियों का कश्मीर के लोगों की ओर से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed