{"_id":"602428e08ebc3ee95a778349","slug":"encrochment-rspura-news-jmu228875141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट व्यापारी से लूटपाट मामले के आरोपी पुलिस पकड़ से बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट व्यापारी से लूटपाट मामले के आरोपी पुलिस पकड़ से बहार
विज्ञापन
आरएसपुरा। सीमेंट व्यापारी को घायल कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस अभी तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा पाई है। इस वारदात के हुए तीन दिन बीत चुके हैं। इसको लेकर पुलिस की कार्रवाई और उसके खुफिया तंत्र पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। हालांकि इस मामले में दो लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैै।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे सीमेंट व्यापारी कमल गुप्ता पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। बदमाश उन्हें गंभीर रूप से जख्मी करके ढाई लाख रुपये, मोबाइल और कार लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में मंगलवार की सुबह कार आरएस पुरा से तीन किलोमीटर दूर गांव बग्गाजन्ना से बरामद कर ली है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द लूट की वारदात को सुलझाए। लोगों का कहना है कि इस वारदात के बाद व्यापारी वर्ग काफी सहमा हुआ है। लेकिन पुलिस लुटेरों का अभी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस इस मामले में दो युवकों से पूछताछ कर रही। जिन्हे मंगलवार रात को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि लूटपाट के इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी जरूर इन लोगों से मिली है। इन लोगों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस इस लूट मामले के आरोपियों तक पहुंच सकती है। पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में जांच चलने की बात कह रहे हैं।
-----
फिलहाल जांच चल रही है। पुलिस टीम इसको लेकर आपराधिक छवि के लोगों से पूछताछ कर रही है।
-शबीर खान, एसडीपीओ