फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encrochment

नप ने अवैध फड़ियां हटाईं, रेहड़ियां तोड़ डालीं

विज्ञापन
Encrochment
अवेध रेहड़ी को तोड़ते हुए जेसीबी मशीन। - फोटो : REASI
रियासी। शारदीय नवरात्र से पहले नगर परिषद ने बस अड्डे व आसपास अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध फड़ियों को हटाया गया, और बिना लाइसेंस की रेहड़ियों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

शनिवार शाम नप की एक टीम तहसीलदार मुंशी राम के नेतृत्व में बस अड्डे पर पहुंची। इस दौरान वहां लगाई फड़ियों को हटाते हुए दोबारा न लगाने के निर्देश दिए गए। मौके पर लगीं रेहड़ियों से उनके लाइसेंस दिखाने को कहा गया। जिन रेहड़ियों के लाइसेंस नहीं थे, उन्हें तोड़ दिया गया। नप की यह कार्रवाई अशोक थापा चौक तक चली। कार्रवाई के दौरान साथ आए एआरटीओ राजेश गुप्ता ने वाहनों को भी सही प्रकार से खड़ा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, परिषद की कार्रवाई के दौरान रेहड़ी फड़ी वालों के बीच अफरातफरी रही। बाजार में खड़ी की गईं रेहड़ी वाले कहां गायब हो गए, पता ही नहीं चला। परिषद की कार्रवाई के बारे में पता चलते ही मुख्य बाजार में दुकानदारों ने अपना सामान समेटने में देरी नहीं की। इसके बाद बाजार खुला खुला दिखा। तहसीलदार ने बताया कि कुछ लोग कहीं भी रेहड़ी लगा देते हैं। इससे शहर का नुकसान हो रहा है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

अतिक्रमण हटाने को पहुंची जेसीबी तथा पुलिस बल।

अतिक्रमण हटाने को पहुंची जेसीबी तथा पुलिस बल।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed