फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

जिला प्रशासन ने बीरपुर में अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
encrochment
बीरपुर में अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी।
बाडी ब्राहमणा। बीरपुर क्षेत्र के किकड़ी मोड़ इलाके में विवादित जमीन पर चोरी छिपे निर्माण होने के मामले में उपायुक्त की तरफ से कार्रवाई की गई है। निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। उपयुक्त ने इस मामले में ड्यूटी में कोताही बरतने पर तहसीलदार बाडी ब्राह्मणा को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। उपयुक्त की तरफ से इस मामले को लेकर एक आदेश भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीरपुर में खसरा नंबर 1786/ 579 में दो समूहोें के बीच में विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। भानु प्रताप सिंह तथा रवेन्द्र कुमार के बीच में विवाद है। इसके बाद कोर्ट की तरफ से इस जमीन पर किसी भी प्रकार के काम होने पर पाबंदी लगाई गई है। उपयुक्त सांबा को शिकायत मिली कि इस विवादित जमीन पर चोरी छिपे काम चल रहा है। रवेंद्र कुमार इस जमीन पर चारदीवारी का काम करा रहा है। इसके बाद उपायुक्त की तरफ से तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा को काम बंद कराने के लिए कहा गया। पता चला था कि शुक्रवार की रात को काम हुआ है, लेकिन तहसीलदार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा कहा गया कि रात को काम हो रहा है। उसके बाद एक बार फिर से निर्माण की शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार को काम बंद कराने के लिए कहा गया, लेकिन तहसीलदार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया गया कि इस मामले में डीसी के पास वीडियो आया था। उसके बाद सोमवार को डीसी की तरफ से टीम को भेजकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इसमें कोर्ट के आदेश का पालन कराया गया। उसके बाद इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार केसर महमूद मलिक को निलंबित करके उन्हें डीसी कार्यालय अटैच किया गया है। तहसीलदार के खिलाफ जांच के आदेश भी जारी किए गए है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान तहसीलदार रामगढ़ को बाड़ी ब्राह्मणा का काम देखने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन

-----
राजस्व रिकॉर्ड के तहत रविंदर के पास 2010 में 13 कनाल खरीदी गई जमीन का पूरा रिकॉर्ड है। उसी के तहत ही वह अपना काम करा रहा था, जिस में हम कोई भी दखलंदाजी नहीं दे सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केसर महमूद मलिक, तहसीलदार, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed