फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

अखनूर में मंदिर की भूमि पर रातोंरात कर लिया कब्जा

विज्ञापन
encrochment
फोटो
विज्ञापन

अखनूर में मंदिर की भूमि पर कर लिया कब्जा
पहले बना ली दीवार औ पिलर, रातोंरात डाल दी छत
मंदिर समिति और अन्य ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर की अतिक्रमण हटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के चिनाब दरिया के हरि मंदिर घाट के ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर की भूमि पर एक कमरा बनाकर कब्जा कर लिया गया। जमीन पर पहले धीरे-धीरे पिलर और दीवारें खड़ी की गईं। मंगलवार की रात को उस पर छत डाल डाल दी गई। मंदिर समिति और अन्य लोगों को जब इस कब्जे का पता चला तो वे इस कब्जे के विरोध में खड़े हो गए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। इसके साथ ही कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

बुधवार को ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में परिसर में रातोंरात एक इमारत खड़ी करके अतिक्रमण कर लिया गया। इसकी खबर मिलने पर बड़ी संख्या में शिवभक्त और विभाग संगठन के सदस्य एकत्रित होकर परिसर में धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गौरी शंकर मंदिर कमेटी के सेवादार विशाल गुप्ता, पंडित कमल कुमार, संजय कुमार, अंकुश शर्मा, पवन कुमार, राजेश्वर सिंह, पवन वर्मा व गौरव शर्मा आदि ने कहा कि सदियों पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है, जबकि 1936 के रिकॉर्ड के मुताबिक गौरीशंकर मंदिर के नाम पर खसरा नंबर-391 के तहत 11 कनाल व खसरा नंबर- 390 के तहत 5 मरले जमीन है। सिँचाई विभाग द्वारा भी इस मंदिर की भूमि को गौरी शंकर मंदिर के नाम की भूमि बताया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि मंदिर की भूमि पर कब्जा करने की कुछ लोगों की पहले भी नजर थी। इस संबंध में अखनूर के प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। अब जबकि मंदिर परिसर की भूमि पर रातों रात कब्जा करके उस पर लेंटर डाल दिया। कब्जा करने वालों सहयोगियों द्वारा मंदिर कमेटी के सेवादारों को धमकाया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर मंदिर परिसर से कब्जा नहीं हटाया गया तो मजबूरन सड़कों पर उतरना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed