{"_id":"62436c686373541607392fa6","slug":"encrochment-jammu-city-news-jmu2567348156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में अप्रैल से चलेगा पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों में अप्रैल से चलेगा पीला पंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी जेडीए अतिक्रमण हटाएगा। अप्रैल माह से नोटिस जारी होंगे, जिसके बाद अभियान शुरू होगा। मौजूदा समय में कृषि, शहरी कृषि भूमि, वाटर बॉडीज, आवासीय भूमि, वन विभाग, पब्लिक एवं सेमी पब्लिक भूमि, ट्रांसपोर्ट यूज भूमि, ओपन ग्रीन भूमि, रिंग रोड भूमि पर अवैध कालोनियों का निर्माण हुुआ है।
अभी तक 47 से ज्यादा कालोनियों की पहचान हुई है। इस पर नगर निगम की ओर से सर्वे करवाया गया है। मौजूदा समय में इन जमीनों पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण हुआ है। बिश्नाह में दस, आरएस पुरा में छह, बाहु में पांच, जम्मू दक्षिण में दो, बाड़ी ब्राह्मणा में पांच, विजयपुर में तीन, भलवाल 12 और जम्मू वेस्ट में एक कॉलोनी शामिल हैं। करोड़ों रुपये की हजारों कनाल सरकारी भूमि पर अवैध कालोनियों का निर्माण किया गया है। अब जेडीए जमीन को कब्जामुक्त कर अपने प्रोजेक्ट शुरू करेगा। हालांकि अभी तक शहरी इलाकों से ही अतिक्रमण को हटाया गया है और जमीन को वापस लिया गया है। आने वाले समय में ग्रामीण इलाकों से भी जमीन को खाली करवाया जाएगा।
ग्रामीण इलाकों में भी अवैध कॉलोनियों का निर्माण हुआ है। सूची को साइट पर अपलोड किया गया है। अवैध कालोनियों को हटाया जाएगा।
- पंकज मंगोत्रा, वीसी, जेडीए