फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

अतिक्रमण मसले पर अधिकारी-व्यापारी आमने सामने

विज्ञापन
encrochment
जम्मू। येलो लाइन लगाने और अतिक्रमण हटाने मसले पर अधिकारी-व्यापारी आमने सामने हैं। एक तरफ मोती बाजार एसोसिएशन बाजार को बंद रखने का एलान कर चुकी है। वहीं, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दौरे के चलते मंडलायुक्त से नहीं हो पाई है। इसके बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि पदाधिकारी मंडलायुक्त से बैठक के लिए देर शाम तक समय मांगते रहे। चैंबर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि बैठक के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा। मौजूदा समय में दुकानदार दुखी हैं। कहीं येलो लाइन पर विरोध हो रहा है तो कहीं पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इससे कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। करोड़ों का सामान शटर टूटने के बाद खुले में पड़ा है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। अब डिवकाम से बैठक की जाएगी, जिसके बाद है फैसला लिया जाएगा। वहीं, मोती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन गुप्ता ने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स के फैसले के बाद ही बाजार को बंद किया जाएगा। मौजूदा समय में येलो लाइन दुकानों के आगे लगाई गई है। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। दुकानों के आगे दो फुट जगह चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed