{"_id":"63655fb5ae58f811996fb333","slug":"encrochment-doda-news-jmu271590173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर कार्रवाई कर वाहन सीज, दुकानों का सामान हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर कार्रवाई कर वाहन सीज, दुकानों का सामान हटवाया
विज्ञापन
Dada.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। जिला प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार को अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया, और दुकानों का सामान हटवाया। यह कार्रवाई पुराने बस अड्डे से लेकर बर्थ रोड तक चली जिसमें अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को निशाना बनाया गया।
कुछ महीने पहले डीसी ने एक आदेश निकाला गया था कि पुराने बस स्टैंड से लेकर बर्थ रोड तक कोई भी गलत जगह पर वाहन खड़े नहीं करेगा। लेकिन, इस आदेश को लोगों ने नहीं माना और गलत स्थानों के साथ फुटपाथ पर भी अपने वाहन खड़े करने लगे। साथ ही दुकानदारों को भी कहा गया था कि वह अपनी दुकानों का सामान फुटपाथ पर न लगाएं। लेकिन, दुकानदारों ने भी इसका पालन नहीं किया। फुटपाथ पार्किंग की वजह से पैदल चलने वाले लोगों की जान पर बन आई है।
बीते दिन एक महिला फुटपाथ पर चलने के लिए जगह न मिलने के कारण सड़क पर चलने लगी। सड़क पर चलने से एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसे घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार को एक अभियान चलाया। इसमें पुराने बस स्टैंड से लेकर बर्थ रोड तक जितने भी दोपहिया वाहन गलत स्थान पर खड़े मिले, उन्हें सीज कर दिया गया। साथ ही जिन दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अपना सामान लगाया था या बाहर बोर्ड लगे थे, उन्हें हटा दिया गया। पुराने बस स्टैंड में खड़ी रेहड़ियों को भी हटाया गया। ताकि, बस स्टैंड में जाम न लगे।