{"_id":"634478bebc51437646663d21","slug":"encrochment-akhnoor-news-jmu2698939133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
अखनूर में नगर पालिक की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई में ध्वस्त किए गए थड़े के बाद ढेर मलबा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे में नगरपालिका की टीम ने सोमवार को मेन बाजार की मुख्य सड़क के फुटपाथ पर किये अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा नाली के ऊपर बनाए गए पक्के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। कई दुकानदार को चेतावनी भी दी। वहीं कई दुकानदारों ने नगरपालिका की टीम पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान बाजार में करीब पांच घंटे जाम रहा लगा रहा।
सोमवार सुबह नगर पालिका के ईओ रजत अबरोल की अगुवाई में नपा की टीम ने कस्बे के बस अड्डा से फव्वारा चौक में सड़क के एक तरफ फुटपाथ पर बने पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ कर अतिक्रमण हटाया। पक्के निर्माण होने से नाले की सफाई सही से नहीं होने और बारिश का पानी की निकासी नहीं होने पर सड़कों में बहता था। इस पर सड़क पर बडे़-बडे गड्ढे बन जाने पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नगरपालिका की इस कार्रवाई पर कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नपा की टीम ने एक तरफा कार्रवाई की है। इससे पहले नगर पालिका को दुकानदारों को विश्वास में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। दुकानदारों ने कहा कि इस कार्रवाई से सुबह से शाम तक कारोबार प्रभावित रहा। यह कार्रवाई रात को या रविवार को करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
------
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के चलते मेन बाजार में जाम लगने पर एक एंबुलेंस आधा घंटा तक जाम में फंसी रही। एसडीएम अखिल सगौत्रा भी जाम में फंसे रहे। उन्हें पैदल चल कर आगे आना पड़ा। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। कार्रवाई पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और पार्षद दीपेश सिंह और पार्षद राकेश मल्होत्रा भी विरोध में आ गए। पार्षद दीपेश सिंह ने बताया कि नगर पालिका ने सभी पार्षदों को ऐसी कार्रवाई में विश्वास में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए थी। छुट्टी के दिन या रात को अतिक्रमण हटाना चाहिए था। इससे अखनूर नगर में यातायात सुबह से शाम तक जाम रहा, दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित रहा।
पार्षद राकेश मल्होत्रा ने नगरपालिका की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि नगरपालिका हाउस में ऐसी कार्रवाई पर प्रस्ताव पारित करना चाहिए था, मगर ऐसा नहीं किया गया। नगरपालिका की एक तरफा कार्रवाई समझ से परे है। दुकानदारों और लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ा।
-----
नाली में काफी कचरा फंसा है। बारिश के दौरान पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है। पक्के निर्माण होने के कारण नाली की सफाई करने में कर्मचारियों को दिक्कतें होती हैं। इसे देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।
-संजय सराफ, अध्यक्ष, नगर पालिका
------
मेन रोड पर नाली पर दुकानदारों ने पक्क ा निर्माण कर रखा है। जो सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में दिक्कतें खड़ी कर रहा है। ऐसे स्थिति को देखते हुए थड़ों को तोड़ा गया है। इससे नाले में पानी की निकासी रुकने से पानी सड़क पर आने से सड़क खस्ताहाल हो गई थी।
-रजत अबरोल, ईओ