{"_id":"61390d018ebc3ef96f0ed0ac","slug":"encrochment-akhnoor-news-jmu2432287139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी के नोटिस पर दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी के नोटिस पर दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना किया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। राजा बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई के संकेत पर बाजार में कई दुकानदारों ने खुद ही नालियां और फुटपाथ से अतिक्रमण हटा लिया है। इसमें पक्के थड़ों को तोड़ दिया गया है।
मेन चौक से राजा बाजार तक म्यूनिसिपल कमेटी ने अतिक्रमण हटाने के लिए 110 दुकानदारों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में उन्हें तीन दिन का समय दिया गया था कि वे स्वयं ही फुटपाथ खाली कर दें, अन्य कमेटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। इस नोटिस से दुकानदारों में मचे हड़कंप पर बुधवार को राजा बाजार के कुछ दुकानदारों ने खुद नालियां पर बने पक्के थड़ों को तोड़ कर अतिक्रमण हटा लिया है। नोटिस के अनुसार मेन बाजार, बस अड्डा, फव्वारा चौक, लिंक रोड सहित अन्य बाजारों और चौराहों से अतिक्रमण हटाया जाना है। हालांकि कमेटी की अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर कस्बे के कई दुकानदार और व्यापारी विरोध में आ गए हैं।
खिलाफ वर्जी इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण विकराल रूप धारण कर चुका है। बाजारों में लोगों को आवाजाही करने में बड़ी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। नालियां में पानी की निकासी नहीं होने पर अतिक्रमण हटाना ही विकल्प है।
विज्ञापन
फोटो
अतिक्रमण हटाने के समर्थन में भी हैं कई लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी की अतिक्रमण के खिलाफ दुकानदारों को नोटिस जारी करके संभावित कार्रवाई पर क्षेत्र के कई लोग समर्थन और कई विरोध में हैं।
पार्षद दीपक मनी ने बताया कि कस्बे के राजा बाजार में अतिक्रमण विकराल रूप ले चुका है। दुकानदार बाजार में अतिक्रमण किए हुए हैं। इसे स्वयं ही हटा लेना चाहिए। कमेटी ऐसे दुकानदारों के साथ सहयोग करेगी। दुकानदार यशपाल सराफ ने बताया कि म्यूनिसिपल कमेटी की मुहिम सही है, मगर इसके लिए कमेटी को दुकानदारों से विश्वास में लेना चाहिए। इसके बाद ही कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अखनूर में अतिक्रमण की समस्या का समाधान होना चाहिए। तभी लोगों की परेशानियां कम होगी। शिव महाजन ने बताया कि म्यूनिसिपल कमेटी एक तरफा कार्रवाई करने पर अड़ी है, जबकि कमेटी को दुकानदारों को समय और विश्वास में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।