{"_id":"63e0fa6cccad9d23ef167a49","slug":"encrochement-state-land-rspura-news-c-10-1-40925-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सिंचाई विभाग विभाग ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सिंचाई विभाग विभाग ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उपजिले में सिंचाई विभाग की ओर से रणबीर नहर व अन्य माईनर नहरों के किनारे लोगों द्वारा भूमि पर किए कब्जे को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। आरएस पुरा सेक्टर में नहरी पानी की आपूर्ति के लिए डी-10 रणबीर नहर का पानी किसानों को खेतीबाड़ी के लिए मुख्य स्रोत होने पर पानी की आपूर्ति की जाती है।
हर वर्ष नहरों की सफाई के लिए नहरों को बंद किया जाता है और अप्रैल में छोड़ा जाता है। लगभग एक माह से नहरों को बंद करवाया गया है। कई स्थानों पर किए टेंडर के बाद नहरों की हालत में सुधार करने व सफाई कराई जा रही है। किसानों को सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति किए जाने के लिए नहर किनारे किए अतिक्रमण व घरों से निकलने वाला गंदा पानी व सेनिटेशन के लिए पाइपें नहरों में डाले होने पर पानी दूषित होने पर भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
पूर्व सरपंच शाम लाल का कहना है कि कई लोग नहरों में कूडा-करकट फेंकने के साथ विशेष कर चिकन बेचने वाले व अन्य दुकानदार भी कूड़ा नहर में फेंकते हैं। ऐसे में खेतों में फसल व सब्जियां लगाए होने पर भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यही नहीं प्लासटिक के लिफाफे फेंकने पर पानी का बहाव कम होने पर किसानों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा का कहना है कि सिंचाई विभाग की ओर से नहरों के किनारे किया अतिक्रमण हटाए जाने का बेहतर फैसला किया गया है। हालत यह है कि कई लोगों ने नहर के किनारों पर पक्के निर्माण कर रखे हैं। दूसरी ओर कई लोग मवेशियों को नहर में डाल देते हैं, जिससे नहर के किनारे टूटने पर राहगीरों को दिक्कतें पेश आती हैं।
-- -- -- -- -- -
डी-10 रणबीर नहर के मध्य से दोनों तरफ नहर की जमीन पर कब्जा किए होने पर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसी प्रकार माईनर नहरों पर भी किया अवैध कब्जा हटाया जाएगा। राजस्व विभाग के रिकार्ड के मुताबिक जितनी सिंचाई विभाग की भूमि है उसे खाली करवाया जाएगा।
-विनोद मेहरा, एईई, सिंचाई विभाग