फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochement in state land

Jammu News: प्रशासन ने 2500 कनाल भूमि कब्जे में ली

विज्ञापन
encrochement in state land
अखनूर। ब्लाॅक में प्रशासन ने सरकारी, घास चराई और रोशनी एक्ट की 2500 कनाल भूमि को शनिवार को कब्जे में लिया है, जबकि क्षेत्र के पंचायतों में सरकारी और घास चराई भूमि को खाली करवाने के लिए चिंह्नित किया है।
विज्ञापन

अखनूर ब्लाॅक की पंचायत सुंगल, अंबारां, टरगवाल, टांडा, सोहल, पलबां, भारदा सहित अन्य पंचायतों में एक सप्ताह से राजस्व विभाग के तहसीलदार सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम में पुलिस कर्मी भी शामिल थे। सयुंक्त कार्रवाई करते हुए खाली पड़ी पच्चीस सौ कनाल भूमि पर सरकारी भूमि होने का बोर्ड लगाया, और किसी को कब्जा नहीं करने के चेतावनी बोर्ड भी लगाए।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र की कई पंचायतों में राजस्व विभाग ने सरकारी, घास चराई सैकड़ों कनाल भूमि की पहचान की है, जो शीघ्र ही कार्रवाई करके खाली कराई जाएगी।
प्रथम चरण में प्रशासन द्वारा क्षेत्र में खुली पड़ी सरकारी और घास चराई भूमि को कब्जे में लिया जा रहा है। इसके उपरांत एक व्यक्ति द्वारा कई कनाल भूमि पर कब्जा करने वाले पर कार्रवाई करके छुड़ाया जाएगा। इसके बाद रोशनी एक्ट के तहत लोगों द्वारा कब्जा किया। भूमि मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी, हालांकि उपराज्यपाल गवर्नर मनोज सिन्हा ने गरीब परिवार द्वारा कब्जा भूमि पर किसी प्रकार की कार्रवाई से मना किया है। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 2500 कनाल सरकारी और घास चराई भूमि को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed