फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encroachment removed

जम्मू में अतिक्रमण हटाने पर हुआ बवाल

Mon, 01 Feb 2016 08:52 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed

सतवारी चौक से दो सौ मीटर दूर नरवाल र्पाईं में राजस्व विंग की टीम ने सोमवार सुबह अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया। वर्षों से डिफेंस विभाग की जमीन पर बने मकानों को जेसीबी ने मलबे में तब्दील कर दिया।

विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तब पुलिस ने सभी को जबरन पुलिस वाहनों में डालकर उन्हें पीर बाबा चठ्ठा, सतवारी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला पुलिस को भी बुलाया गया था। पुलिस की नफरी ने सभी लोगों को बाहर निकलने को कहा, लेकिन जब लोगों ने निकलने से इनकार कर दिया तो उन्हें सुबह सात बजे ही पुलिस वाहनों में बिठा लिया और पीर बाबा चठ्ठा छोड़ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिफेंस की जगह पर बनाए हुए थे मकान

Encroachment removed

इसके साथ ही मौके पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण को मलबे में तब्दील कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीपीओ, तहसीलदार, एसएचओ सतवारी मंजीत सिंह और राजस्व विंग का अमला मौके पर मौजूद थे।

डिफेंस की जगह पर पांच मकान बने थे। टीम के सदस्यों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। सभी मकानों को मलबे में तब्दील कर दिया।

बताया जा रहा है कि मकानों को गिराने के साथ-साथ लोगों का सामान भी बीच में दब गया, जिसे निकाल पाना बहुत मुश्किल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed