फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encroachment removed from footpath in old city

Jammu News: पुराने शहर में फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
Encroachment removed from footpath in old city
गुज्जर नगर और पुरानी मंडी में टीमों ने विरोध के बीच 4 टिप्पर सामान किए जब्त, 150 वाहनों के भी किए चालान
विज्ञापन


- प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। पुराने शहर के फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। दोपहर 2 बजे शुरू की गई कार्रवाई साढ़े तीन बजे तक जारी रही। सबसे पहले गुज्जर नगर में अभियान शुरू किया गया। इसके बाद प्रेम नगर सिटी चौक से होते हुए पुरानी मंडी, लिंक रोड, राज तिलक रोड, परेड तक टीमें पहुंचीं। इस दौरान विरोध के बावजूद टीमों ने चार टिप्पर सामान जब्त किया। 150 वाहनों के चालान भी किए।
फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के दौरान गुज्जर नगर और पुरानी मंडी में लोग विरोध करने लगे। हालांकि उनकी नहीं चली। टीमों ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। गुज्जर नगर के फुटपाथ पर बने टीन के 10 शेड और होटल व दुकानों के थड़े तोड़े। शटरिंग का सामान भी जब्त किया गया। इकबाल चौक के पास भी फुटपाथ से सामान हटाने के लिए कहा गया। इस बीच दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। इस बीच ट्रैफिक पुलिस भी सख्त नजर आई। गुज्जर नगर में सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 150 वाहन चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन

उधर, परेड, राज तिलक रोड, सिटी चौक पर दुकानदारों में अफरातफरी की स्थिति रही। यहां टीमों के पहुंचने की सूचना मिलते ही दुकानदार फुटपाथ पर रखे सामान को हटाने लगे। हालांकि ऐसा करते देखे जाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। सड़क किनारे और खंभों पर लगाई होर्डिंग भी हटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार इससे पहले गुम्मट बाजार से रघुनाथ बाजार, ज्यूल चौक से तालाब तिल्लो, बिक्रम चौक से सतवारी तक अभियान चलाया जा चुका है। बाबा फतेह सिंह गुरुद्वारा गांधी नगर से लास्ट मोड तक भी अभियान चलाया गया था। एडीसी अनसूया जम्वाल ने दुकानदारों से फुटपाथ से सामान हटाने का आग्रह किया है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed