{"_id":"68e6d0b0cce2b56f30053697","slug":"encroachment-drive-jammu-news-c-10-jam1003-733720-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेडीए ने जगती नगरोटा में तीन ढांचे, दो चबूतरे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेडीए ने जगती नगरोटा में तीन ढांचे, दो चबूतरे तोड़े
विज्ञापन
जगती नगरोटा में बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची जेडीए की जेसीबी मशीन। ा
- 50 कनाल सरकारी जमीन को खाली करवाकर साइन बोर्ड लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने बुधवार को जगती नगरोटा के कोरे जागीर इलाके में तीन अवैध ढांचों को गिराया। ढांचे ध्वस्त करने के लिए जेसीबी का प्रयोग किया गया। इसके साथ 50 कनाल सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त किया गया।
जेडीए की टीमें दोपहर 12 बजे पुलिसबल के साथ कोरे जागीर में पहुंचीं। लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन जेडीए ने कार्रवाई शुरू की। जेडीए के अनुसार लोगों ने यहां पर अवैध निर्माण किया था। जमीन जेडीए की है। पहले नोटिस भी जारी किए गए मगर कब्जा नहीं हटाया गया। अब कार्रवाई करते हुए जेडीए ने ढांचों और चबूतरों को तोड़कर जमीन को समतल कर दिया है। जमीन खाली करवाने के साथ जेडीए ने वहां पर अपने साइनबोर्ड स्थापित किए हैं। जेडीए के वीसी रूपेश कुमार ने कहा कि जेडीए की भूमि से अनधिकृत निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने के लिए अभियान जारी रहेगा। लोग सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण न करें। भूमि की पूरी पड़ताल कर ही निर्माण करें।