{"_id":"580e0c914f1c1bcf75bc277d","slug":"encounter-with-terrorists-in-kupwara-of-north-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना की आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना की आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 24 Oct 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से एक एके रायफल और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। कुछ और आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह भी पता नहीं लग पाया है कि वह किस आतंकी संगठन से था।
जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के लोलाब क्षेत्र के कावारी वारनो गांव में चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। इस पर सेना और पुलिस ने संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान जंगल क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होते देख जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई। कई घंटे की मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग थम गई। मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया। फिलहाल इलाके में कड़ी घेराबंदी है ताकि अन्य आतंकी भाग न निकलें।

पुलवामा में फायरिंग से हड़कंप
Terrorist
- फोटो : File Photo
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में रविवार को आतंकियों ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए बनी पुलिस चौकी पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक पुलवामा के सिरनू इलाके में अज्ञात आतंकियों द्वारा पुलिस चौकी पर हमला किया गया ।
इस दौरान पुलिस चौकी में मौजूद पुलिस के जवानों ने आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग के बाद आतंकी वहां से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस और सेना के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।
Terrorists attacks a police post guarding minority houses at Sirnoo in Pulwama, Kashmir, last night. More details awaited.
— ANI (@ANI_news) October 24, 2016