{"_id":"5deec34b8ebc3e87f7368340","slug":"encounter-with-terrorists-in-khrew-search-operation-on-all-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्रीव में आतंकियों के साथ मुठभेड़ पूरी रात इलाके में चला सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्रीव में आतंकियों के साथ मुठभेड़ पूरी रात इलाके में चला सर्च ऑपरेशन
Tue, 10 Dec 2019 03:27 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 10 Dec 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के ख्रीव में सोमवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच रविवार रात हुई मुठभेड़ के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद आस-पास के इलाकों को घेरे में लेते हुए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पूरी रात चले सर्च आपरेशन के दौरान कुछ हाथ न लगने पर 12 घंटे बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन स्थगित कर दिया।
जिले के ख्रीव के शीर गांव में रविवार देर रात को सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से रात 10 बजे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।
घेरा सख्त होने पर रात 12 बजे इलाके में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। करीब 20 से 25 मिनट तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी रही। बाद में फायरिंग रुक गई और इलाके में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बलों को बुलाकर आस-पास के इलाकों को घेरे में ले लिया गया। सोमवार की सुबह आस-पास के इलाकों में आतंकियों को ढूंढ निकालने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। दोपहर तक चले तलाशी अभियान में आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर अभियान स्थगित कर दिया गया।