जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, दहशतगर्दों को पनाह देने वाला मकान मालिक भी मारा गया, वाहनों का आवागमन रोका
श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया है। इसमें दोनों आतंकियों को पनाह देने वाला भी शामिल है। इलाके में सुरक्षाबल कई जगह चेकिंग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदरपोरा इलाके में सोमवार की शाम हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों और उनके एक पनाहगार को मार गिराया। मारे गए लोगों में उस मकान का मालिक भी शामिल है, जहां आतंकी छिपे हुए थे। मारे गए हाइब्रिड आतंकियों में त्राल का आमिर तांत्रे, व बनिहाल का आमिर शामिल है। जबकि पनाहगार का नाम अल्ताफ बताया जा रहा है। हालांकि इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन आतंकियों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के चलते श्रीनगर-बारामुला मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इन्हें परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया।
जमालता इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर छापामारी
आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, सुरक्षाबलों को हैदरपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। तलाशी अभियान के दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों को देखते ही जवानों ने ललकारा तो दूसरी ओर से फायरिंग शुरू हो गई। बताते हैं कि नवाकदल के जमालता इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर छापामारी की गई। ठिकाने की जानकारी मिलने पर अंदर छिपे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा तथा शाम के वक्त भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों ने संयम बरता। हालांकि, सुरक्षा बलों ने संदिग्ध घरों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
नवंबर में अब तक पांच आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर में इस माह अब तक तीन मुठभेड़ों में पांच आतंकी मारे गए हैं। वीरवार को कुलगाम और श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकियों को मार गिराया था। इसमें बेमिना में मारा गया मुजाहिदीन गजवातुल हिंद का एक आतंकी भी शामिल था, जिसे सुरक्षाबलों पर फिदायीन हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पिछले माह अक्तूबर में सुरक्षाबलों ने विभिन्न आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में 20 आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान सेना के 12 जवान शहीद हुए हैं।