फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Encounter One Terrorist Killed in Shopian by Security Forces News in Hindi

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने आतंकी कामरान को मार गिराया

Fri, 11 Nov 2022 05:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Nov 2022 05:37 PM IST
सार

शोपियां के कापरेन इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आतंकी कामरान मारा गया है, जो कुलगाम-शोपियां इलाके में सक्रिय था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Encounter One Terrorist Killed in Shopian by Security Forces News in Hindi
security forces - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक मदरसे में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी को सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्द ने 11 साल के दो छात्रों को बंधक बना लिया था। इस मदरसे में तीन शिक्षकों समेत 31 छात्र मौजूद थे। ऑपरेशन के दौरान मदरसे तथा इससे सटे मस्जिद को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


सेना की 15 कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मौसवी ने बताया कि शोपियां जिले के कापरन गांव में मदरसा दारुल उलूम खालिद इबिन वलीद में आतंकवादियों के छिपे होने की पुलिस ने सूचना दी। इसके आधार पर सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और पुलिस द्वारा रात लगभग एक बजे घेराबंदी की गई।
विज्ञापन


मदरसे में तीन शिक्षकों समेत 31 छात्र उसमें मौजूद थे। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि आतंकी बगल में स्थित मस्जिद में शरण न लेने पाएं। साथ ही ऑपरेशन के दौरान मस्जिद और मदरसा को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) से पूछताछ में पता चला कि मदरसे के अंदर आतंकी छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने उसके बाहर निकलने का इंतजार किया ताकि मदरसे को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।

सुबह करीब 6:10 बजे वह बाहर आया। बाहर आते ही घेराबंदी देखकर उसने जवानों पर गोलीबारी कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। मुठभेड़ स्थल से एक एके-74, 4 मैगजीन सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।


पुलिस ने अनुसार मारे गए आतंकवादी की पहचान कामरान भाई उर्फ अनीस के रूप में हुई है, जो जैश से संबंधित पाकिस्तानी आतंकी था। ऑपरेशन में सीआरपीएफ की 178 बटालियन ने भी भाग लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed