{"_id":"f9a611ffee18f830befcd3a192d3ae16","slug":"encounter-underway-in-handwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा जिला के हंदवाड़ा क्षेत्र में शनिवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ में रविवार को सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार क्षेत्र में और आतंकियों के होने की आशंका है। सेना का आपरेशन जारी है। सैन्य और पुलिस सूत्रों के अनुसार जछलदारा क्षेत्र के वाडर बाला जंगल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ को सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान खुद को घिरा पाकर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
आतंकियों ने सुरक्षा बलों का घेरा तोड़कर फरार होने की कोशिश की। शनिवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान जवानों ने आतंकियों को मार गिराया है। समाचार लिखे जाने तक आपरेशन जारी था।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार आपरेशन में सेना को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को हंदवाड़ा में ही आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा बीते वीरवार को आतंकियों द्वारा शोपियां में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया गया था।