फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between Security forces and militants in Baramulla Jammu Kashmir, three gun down

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में दो पाकिस्तानी समेत तीन आतंकी ढेर, गोला-बारूद और असलहा बरामद

Wed, 23 Jan 2019 03:12 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 23 Jan 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Encounter between Security forces and militants in Baramulla Jammu Kashmir, three gun down
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में बारामुला के बिन्नर गांव में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। सूत्रों की माने तो तीनों आतंकी बीते चार घंटों से छिपकर सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे थे। बुधवार सुबह से ही इन आतंकियों  के छिपे होने की सूचना के बाद से सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी था। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो मारे गए आतंकियों में लश्कर का कमांडर सुहैब अखून शामिल है। इस ऑपरेशन में सेना की 46 आरआर, सीआरपीएफ की 53 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवान शामिल थे। मारे गए आतंकियों में दो पाकिस्तानी और एक आतंकी कश्मीर का ही बताया जा रहा है।    
विज्ञापन


23 दिन और 14 आतंकी ढेर
घाटी में सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक यानी 23 दिनों में अल-बदर के टॉप कमांडर जीनत उल इस्लाम समेत 14 आतंकियों को मार गिराया है। दक्षिणी कश्मीर में आठ, मध्य कश्मीर में तीन और उत्तरी कश्मीर में तीन आतंकी ढेर किए गए हैं। तीन जनवरी को पुलवामा में हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए। 13 जनवरी को पुलवामा में अल बदर के टॉप कमांडर जीनत उल इस्लाम समेत दो आतंकी ढेर किए गए। 21 जनवरी को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ के हापतनार इलाके में अल-बदर के तीन और 22 जनवरी को शोपियां में हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में अल-बदर के पांच और हिजबुल के छह आतंकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed