फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter starts terrorists and forces at Khush Roi Kalan in Bijbhera area of South Kashmir Anantnag

अनंतनाग में आतंक पर प्रहार: दक्षिणी कश्मीर में दिन की तीसरी मुठभेड़, चार दहशतगर्दों का हो चुका है खात्मा

Sat, 25 Dec 2021 09:35 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 09:35 PM IST
सार

दक्षिणी कश्मीर में यह दिन की तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकी मारे जा चुके हैं।
 

विज्ञापन
Encounter starts terrorists and forces at Khush Roi Kalan in Bijbhera area of South Kashmir Anantnag
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों का कहना है कि दो आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। दक्षिणी कश्मीर में यह दिन की तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकी मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन

शोपियां में मारा गया सज्जाद अहमद और राजा बासित

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 12 घंटे के भीतर चार आतंकियों का खात्मा किया है। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को शोपियां में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। मारे गए आतंकवादियों की पहचान ब्रारीपोरा के सज्जाद अहमद चेक और पुलवामा के राजा बासित नजीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


त्राल में नदीम भट और आदिल का हुआ खात्मा
दूसरी मुठभेड़ पुलवामा के त्राल में दोपहर बाद शुरू हुई।  पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने एक इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की तरफ गई। छिपे हुए आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने यहां भी दो आतंकियों को मार गिराया। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि त्राल में मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नदीम भट और आदिल के रूप में हुई है। आदिल आईईडी एक्सपर्ट था और आतंकी संगठन अंसार गजवा तुल हिंद से जुड़ा था। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल बरामद हुई हैं। दोनों आतंकी कई हमलों, आईईडी ब्लास्ट और ग्रेनेड हमलों में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed